Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

रायपुर में ‘ग्राम चलो अभियान’ के तहत जनसंवाद, विधायक डॉ अवधेश सिंह ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं।

संवाददाता: आशीष सिंह 

बड़ागांव वाराणसी 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित ‘ग्राम चलो अभियान’ के अंतर्गत आज ग्राम रायपुर में पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सीधे संवाद स्थापित किया और केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जिससे हर वर्ग का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं एवं सुझाव विधायक के समक्ष रखे, जिनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया। डॉ अवधेश सिंह ने कहा कि गांवों का विकास ही देश के विकास की आधारशिला है और भाजपा इसी लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, बड़गांव मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह, मुरारी सिंह, शिक्षा विभाग से धर्मेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और आगामी योजनाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!