Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

गेहूं कटवाने के लिए घर से लेकर गए युवक की लाश गेहूं के ढेर के ऊपर मृत अवस्था में मिली।

संवाददाता : राजेश कुमार 

बंडा, शाहजहांपुर

गेहूं कटवाने के लिए घर से लेकर गए युवक की लाश गेहूं के ढेर के ऊपर मृत अवस्था में मिली, मृतक की पत्नी ने गेहूं कटवाने के लिए लेकर जाने वाले गांव के ही युवक के खिलाफ साजिशन हत्या कर देने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना देकर कार्यवाही की मांग की है ।

बंडा के गांव मदारपुर बैवहा निवासी ऊषा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे उसके पति को गांव के ही बरियार सिंह गेहूं कटवाने की बात कहकर उन्हें अपने साथ ले गए थे । पीड़िता का आरोप है कि उसे शाम सात बजे सूचना मिली कि उसके पति की मौत हो गई है और उक्त के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। जब वह गांव दलेलपुर जगदीशपुर गांव में पहुंची तो उसने देखा कि पंचायत भवन के पास उसका पति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है । उसके पति को साजिश करके मौत के घाट उतार दिया गया है । वह बहुत ही गरीब और अनुसूचित जाति की महिला है । उसने बंडा थाने में तहरीर देकर न्याय की मांग की । सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है और मौके पर फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!