Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

आकाशीय बिजली गिरने से दम्पति की मौत, 5 झुलसे।

संवाददाता: आशीष सिंह 

पिंडरा

सिंधोरा थाना क्षेत्र के भदेवली गांव में शुक्रवार को अपराह्न में आकाशीय बिजली गिरने से दम्पति की मौत हो गई । वही चारों व जाठी में भी आकाशीय बिजली से 5 लोग झुलस गए। घटना से सिंधोरा क्षेत्र में कोहराम मच गया।

भदेवली निवासी रमेश चंद भारती 55 वर्ष अपनी पत्नी चमेला देवी के साथ गेंहू की कटाई के बाद बोझ बाँधने का काम कर रहे थे तभी बारिश होने लगी तो पेड़ के छाव में चले गए तभी आकाशीय बिजली गिरने से दम्पति झुलस गए। परिजन उन्हें पहले सिंधोरा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां गंभीरावस्था को देखते हुए रेफर कर दिया गया। उसके बाद परिजन दीनदयाल ले गए जहाँ चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। मृतक रमेश चंद सिंधोरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। उनको तीन पुत्रियां व दो पुत्र थे। जिसमें दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। विशेष भारती 23 वर्ष बीटेक की पढ़ाई कर तैयारी कर रहा है। वही दूसरा लड़का नितेश 12 वी की पढ़ाई कर रहा है।

दम्पति के मौत से गांव में कोहराम मच गया।

वही दूसरी घटना जाठी गांव में उसी समय घटी जब घर के बाहर खड़ी थी। तभी आकाशीय बिजली गिरनेविमला देवी 30 वर्ष पत्नी नरेश व उसकी भतीजी सुनीता 20 वर्ष व मनीता 16 वर्ष घायल हो गई।

वही चारो गांव में माँ व पुत्र बुरी तरह झुलस गई। जिसमे माँ सरिता देवी व पुत्र आदित्य 10 वर्ष बुरी तरफ झुलस गये।

घटना की जानकारी होने पर नायब तहसील राधेश्याम यादव, बीडीओ देवेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत अशोक चौबे व थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी मौके पर पहुचकर घटना की जानकारी लेते हुए हर सभव सहायता का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!