Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

रामपुर में बड़ा सड़क हादसा: दिल्ली से हल्द्वानी जा रहे विदेशी नागरिक समेत चार लोग घायल, टक्कर मारकर वाहन चालक फरार।

संवाददाता: शारिक खान

रामपुर 

रामपुरसोमवार सुबह करीब 9:00 बजे रामपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से हल्द्वानी की ओर जा रहे एक वाहन को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोग घायल हो गए।

हादसे में चार्ली (31 वर्ष, ब्रिटेन/इंग्लैंड), ब्रियाने (40 वर्ष, न्यूयॉर्क सिटी, अमेरिका), गाइड श्रेष्ठ पाण्डेय (निवासी मयूर विहार, दिल्ली) तथा डॉ. सौरभ जोशी (डेंटल सर्जन, गुरुग्राम) घायल हो गए। सभी लोग दिल्ली से हल्द्वानी की ओर यात्रा कर रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। फरार वाहन चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारु कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार वाहन की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!