नैनवा उपखंड अधिकारी कार्यालय पर शिक्षकों ने बड़ी संख्या मे प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन ।

संवाददाता: राकेश नामा
बूंदी
बूंदी जिले में नैनवां उपखण्ड मुख्यालय पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,राजस्थान के प्रदेशव्यापी आह्वान पर शिक्षा व्यवस्था को बचाने व अधिकारियों के भेदभाव पूर्ण रवैए के खिलाफ नैनवां अध्यक्ष पंकज जैन व मंत्री देवराज गुर्जर के नेतृत्व मे गुरुवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय नैनवा के बाहर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन मे बताया कि शिक्षकों को मिलने वाले ग्रीष्मावकाश सहित समस्त अवकाश यथावत रखे जाये,उनमें किसी प्रकार की कटौती नही करके सत्र 2026-27 के लिए जारी शिविरा कैलेण्डर में संशोधन किया जाये,8 साल से बंद तृतीय वेतन श्रृंखला सहित शेष सभी संवर्गों के स्थानान्तरण किये जाये,तृतीय श्रेणी शिक्षकों की विगत वर्षों से लंबित पदौन्नतियों की जाये,2019 से अब तक क्रमौन्नत समस्त विद्यालयों में पदों की वित्तिय स्वीकृति जारी कर स्टाफिंग पैटर्न के अनुसार पद सृजित कर पदस्थापन किया जाये,शिक्षकों को समस्त गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जाये,आरजीएचएस को सुचारू रूप से जारी रखा जाये,प्रबोधक एवं तृतीय वेतन श्रृंखला शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर किया जाये,संविदा शिक्षकों को नियमित करने के साथ ही संगठन के लम्बित मांगपत्र के बिन्दूओं पर चर्चा कर समाधान किया जाये,मॉडल स्कूल के शिक्षकों के लिये समय पर बजट दिया जावे,शारीरिक शिक्षकों का स्थाईकरण किया जावे मांगे शामिल है|ज्ञापन के दौरान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुगन मीणा,जिला उप सभाअध्य्क्ष ज्ञानचंद जैन,जिला उपाध्य्क्ष राधेश्याम मीणा,नैनवा उपाध्यक्ष कालूलाल गुर्जर,महिला मंत्री निर्मला जायसवाल,मिडिया प्रभारी शान मीणा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश मीणा,सभाअध्यक्ष कन्हैयालाल चौपदार,कोषाध्यक्ष धोलूलाल मीणा,उप सभाध्य्क्ष रामकेश और दुर्गाशंकर मीणा,राजाराम मीणा,रामपाल मीणा,मोहन जायसवाल,कृष्णगोपाल नोगिया,नाथूलाल बैरवा,रामधन चौधरी,बुद्धि प्रकाश चौधरी,अरविन्द शर्मा,मोहन प्रजापत,अरविंद वर्मा,महेशनारायण शर्मा,ओमप्रकाश नागर,कैलाश गुर्जर,रविन्द्र गुर्जर,जगदीप सिंह,संजय मीणा,मुकेश शर्मा,प्रवीण जैन,सोनू नामा,गायत्री सोनी,शबाना,प्रिया जैन सहित अन्य पदाधिकारी व शिक्षक शामिल रहें ।




