थाना पुवायाँ पुलिस टीम द्वारा नाबालिक को बहला फुसला के भगा ले गया।

संवाददाता: राजेश कुमार
शाहजहांपुर
पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार अपराध की रोकथाम एवं चिन्हित किये गये अपराधियों, वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के परिपेक्ष्य में प्रचलित अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना पुवायाँ के कुशल नेतृत्व में थाना पुवायाँ पुलिस टीम को बडी सफलता हासिल हुई ।
दिनांक 29.05.2026 को वादी द्वारा थाना पुवायाँ पर एक तहरीर बावत 1. मोहित पुत्र लखन प्रसाद नि0ग्रा0 अमित कॉलोनी स्कूल, थाना भीरा जनपद लखीमपुर खीरी 2. लखन प्रसाद 3. पवन 4. नीरज द्वारा वादी की पुत्री उम्र करीब 14 वर्ष को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में दी गयी । प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 – 313/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । अभियोग की विवेचना के क्रम में साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 87/65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी तथा अभियुक्त मोहित उपरोक्त को मुखबिर की सूचना के आधार पर आज दिनांक 13.06.2026 को समय 12:05 बजे ग्राम धारा के पास, फ्लाई ओवर के नीचे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।




