Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
टॉप न्यूज़

थाना जलालाबाद पुलिस टीम द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने बाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

संवाददाता: राजेश कुमार 

शाहजहांपुर

पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना जलालाबाद के कुशल नेतृत्व में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी आदि हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जलालाबाद पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई।

दिनांक 22.05.2026 को वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर अभियुक्त रुआबशेर उर्फ राहुल पुत्र मुरादशेर निवासी मोहल्ला दलमीर खाँ, इमादपुर थमरई, कस्बा व थाना शमशाबाद, जनपद फर्रूखाबाद के विरुद्ध वादिनी की पुत्री को शादी का झांसा देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाना, आधार कार्ड में उम्र परिवर्तित कर फर्जी कोर्ट मैरिज (निकाहनामा) कराने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाना जलालाबाद पर मु0अ0सं0 229/2026 धारा 69/351(3)/318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। अभियोग की विवेचना के क्रम में आज दिनांक 13.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त रुआबशेर उर्फ राहुल पुत्र मुरादशेर, उम्र करीब 36 वर्ष, उपरोक्त निवासी को थाना मिर्जापुर क्षेत्रान्तर्गत जरियनपुर तिराहा के पास से समय करीब 08:10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!