Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

सीतापुर में आकाशीय बिजली से भीषण आग, 14 घर जले; दो महिलाओं व एक बच्ची की दर्दन मौत हुई।

संवाददाता: आलोक सिंह 

सीतापुर 

जनपद के सदरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते करीब 14 घर इसकी चपेट में आकर जलने लगे।

इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि एक 7 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई थी। बच्ची को तत्काल इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस प्रकार हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।

आग की इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार तेज हवाओं के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि उसे काबू करने का मौका ही नहीं मिल सका। कई परिवारों की गृहस्थी पूरी तरह जलकर राख हो गई और लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया। रात में ही एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

रविवार सुबह जिलाधिकारी राजा गणपति आर मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और लोग अपनों को खोने के गम में डूबे हुए हैं।

प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी, नुकसान का आकलन कराया जा रहा है और राहत कार्य जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!