आधारशिला वृद्धा आश्रम में पुलिस की सेवा भाव, वृद्ध जनों को मिठाई और वस्त्र देकर अपनी खुशियां साझा की,बुजुर्गों के चेहरों पर आई मुस्कान।

संवाददाता:कृष्ण मोहन गुप्ता
महराजगंज
फरेंदा क्षेत्राधिकार दीपशिखा वर्मा और थाना अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में आधारशीला विद्याश्रम में एक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को अंग वस्त्र और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बुजुर्गों से मुलाकात की उनका कुशल छेम जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस पहल के माध्यम से बुजुर्गों के प्रति सम्मान व संवेदना व्यक्त किया और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
इस अवसर पर पुलिस बल की मौजूदगी रही पुलिस अधिकारियों की इस पहल से वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के प्रति सम्मान और अपनापन का भाव देखने को मिला।
पुलिस की वर्दी के पीछे एक संवेदनशील दिल भी होता है, इसका उदाहरण आज फरेंदा में देखने को मिला।
CO मैडम ने एक-एक बुजुर्ग से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और कहा कि ये सभी हमारे परिवार के बुजुर्गों जैसे हैं। उनकी सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। इस दौरान आश्रम में खुशी का माहौल रहा।




