यूपी
मिशन शक्ति 6.0 और साइबर क्राइम को लेकर छात्रों को किया जागरूक।

संवाददाता: आलोक सिंह
सीतापुर
मोटर्स प्राइड स्कूल सीतापुर में मिशन शक्ति फेज-6.0 एवं साइबर क्राइम जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में एएसपी आलोक सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नेहा त्रिपाठी के नेतृत्व में कोतवाली देहात पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।
गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह सहित कोतवाली देहात पुलिसकर्मी एवं साइबर टीम मौजूद रही। पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और साइबर अपराध होने पर शिकायत दर्ज कराने के तरीकों की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस की सहायता लेने की अपील की।




