यूपी
फरेंदा के वार्ड नं 11 में जलभराव से बेहाल लोग,मासूमों का वीडियो वायरल—DM से लगाई गुहार।

संवाददाता : मुबारक अली
महराजगंज
आनंदनगर के वार्ड नंबर 11 में फरेंदा उत्तरी बाईपास के पास सड़क पर जलभराव से आवागमन मुश्किल।
हाथ जोड़कर बोले बच्चे— “डीएम अंकल! हमारी जलभराव की समस्या को दूर करके और सड़क बनवा दीजिए।”
सड़क पर भरे पानी के बीच बच्चों की भावुक अपील का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
बदहाल सड़क और जलभराव से कब मिलेगी राहत? अब जिला प्रशासन की कार्रवाई पर नजर l




