Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

अयोध्या में हो रही एनयूजेआई की दो दिवसीय बैठक 

अयोध्या

यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) की राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक 4 और 5 अक्टूबर 2026 को अयोध्या धाम में आयोजित की जाएगी। बैठक में देशभर की विभिन्न राज्य इकाइयों से चयनित राष्ट्रीय परिषद सदस्य भाग लेंगे।

NUJ(I) में उत्तर प्रदेश से विशिष्ट आमंत्रित सदस्य डॉ प्रसून शुक्ला ने बताया कि उपज से चयनित राष्ट्रीय परिषद सदस्य भी सम्मेलन में शामिल होंगे। उनके अनुसार सम्मेलन में देशभर से करीब 200 पत्रकार सदस्यों के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश के यूनियन काउंसिल सदस्यों की सूची भी जारी कर दी गई है।

 

उपज के संतकबीर नगर जिलाध्यक्ष नरेन्द्र पंडित ने बताया कि सूची में NUJ(I) अध्यक्ष के संग महामंत्री त्रियुग नारायण तिवारी (अयोध्या), उत्तर प्रदेश एसो. ऑफ जर्नलिस्ट के यूपी अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह (लखनऊ), आनंद कर्ण, बालमुकुंद तिवारी, राजीव शुक्ला, विवेकानंद पांडेय, बिलाल किदवई, जयंत कुमार मिश्रा, अतुल जिंदल, मिलिंद द्विवेदी, शिव नारायण सोनी, केशवानंद त्रिपाठी, विनोद बागी, राजीव मिश्रा, नरेंद्र कुमार मिश्रा, प्रदीप श्रीवास्तव, दिलीप गुप्ता, आरके सिंह, शंकर दास, अजय चौधरी, डॉ. पुखराज सिंह मलिक, सलील कुमार मिश्रा, सुरेंद्र पाल सिंह, वीरेंद्र चतुर्वेदी, सैयद कमर हसनैन दीपु, एसपी तिवारी, सुभाष गुप्ता, डॉ. एसके पांडेय, रामसेवक अड़जरिया, अनिल शर्मा, दिनेश शर्मा, आलोक कुमार वाजपेयी, बसंत सारस्वत, दिलीप श्रीवास्तव, मनोज उज्जल, डॉ. फल कुमार पंवार, भारत सिंह, अशोक मिश्रा, मुकुल मिश्रा, नीरजा मिश्रा, सुनीता उपाध्याय, सुनील पांडेय, नृपेंद्र श्रीवास्तव और राजीव रंजन के नाम शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!