नाबालिग से जुड़े पॉक्सो मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोलापुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

संवाददाता: आशीष सिंह
वाराणसी
चोलापुर पुलिस ने नाबालिग से संबंधित पॉक्सो एक्ट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 390/2026 से संबंधित आरोपी प्रदीप राजभर पुत्र राजेश राजभर, निवासी गजोखर खालिसपुर, थाना फूलपुर, वाराणसी को 20 सितंबर 2026 को दोपहर 2:35 बजे ग्राम नक्छेदपुर स्थित एसकेएस भट्ठे से कुछ दूर से हिरासत में लिया गया।
पुलिस के मुताबिक मामले में वादिनी ने आरोप लगाया था कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए तथा वादिनी और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर चोलापुर थाने में धारा 64(2)(M), 351(3) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में पॉक्सो एक्ट की धाराओं में संशोधन किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की उम्र 31 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक चोलापुर एस.आर. गौतम, महिला उपनिरीक्षक संध्या जायसवाल, हेड कांस्टेबल अन्वेष सिंह, कांस्टेबल दिनेश कुमार सिंह और रिजर्व कांस्टेबल संजीत कुमार शामिल रहे।




