Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

महराजगंज थाना पुरंदरपुर में हत्या का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल .32 बोर की अवैध पिस्टल बरामद।

संवाददाता: कृष्णामोहन गुप्ता

महराजगंज

पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र में पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल .32 बोर की अवैध देशी पिस्टल भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को मृतक जिसान समरधीरा स्थित अपने दोस्त सब्बीर अहमद की दुकान ‘राज रेस्टोरेंट व बिरयानी सेंटर’ पर बकाया पैसे मांगने गया था। इसी दौरान पैसे के लेन-देन को लेकर जिसान और सब्बीर अहमद, प्रदीप जायसवाल व अमन के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान सब्बीर अहमद ने जिसान को गोली मार दी।

गोली लगने से गंभीर रूप से घायल जिसान को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में पुरन्दरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसे युवक की मौत के बाद धारा 103(1) बीएनएस में तरमीम किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!