Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

1982 के मुकदमे में वारंटी गिरफ्तार, चोलापुर पुलिस की कार्रवाई।

संवाददाता: आशीष सिंह 

वाराणसी।

चोलापुर थाना पुलिस ने वर्ष 1982 से संबंधित एक पुराने मुकदमे में जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी की पहचान संतोष कुमार वर्मा पुत्र स्व. छन्नूलाल, निवासी मनुआरी, थाना चोलापुर, वाराणसी के रूप में हुई है। उसका मूल पता ग्राम बहादुरपुर, थाना मुगलसराय, जनपद चंदौली तथा वर्तमान पता आदित्यनगर पोखरा, थाना चितईपुर, वाराणसी बताया गया है।

पुलिस के मुताबिक मामला सेशन विचारण संख्या 498, वर्ष 1982, स्टेट बनाम लल्लन, संतोष व अन्य तथा धारा 307/34/323 भादवि से संबंधित फौजदारी अपील संख्या 3213 से जुड़ा है। उच्च न्यायालय, इलाहाबाद से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम ने वारंटी की तलाश की।

पुलिस टीम पहले उसके मूल पते बहादुरपुर पहुंची, जहां परिजनों से जानकारी मिली कि संतोष कुमार वर्तमान में चितईपुर क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है। इसके बाद पुलिस ने तलाश करते हुए 19 सितंबर 2026 को सुबह करीब 11:05 बजे आदित्य पोखरे के पास से उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक एस. आर.गौतम, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल मणिशंकर जायसवाल और कांस्टेबल लालजीत सरोज शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!