यूपी
सेवा संकल्प अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक।

जौनपुर
सेवा संकल्प अभियान (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक) के अन्तर्गत आर्शिवाद का दिया के गतिविधि के अन्तर्गत जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर तालाब, पंचायत भवन एवं सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाये गये एवं स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के अन्तर्गत दिनांक 18 सितम्बर, 2026 को ग्राम पंचायतों में स्वच्छता ज्ञान यात्रा निकाली गयी, जिसमें ग्राम वासियों एवं कक्षा-06 से 12 तक के छात्रों को ठोस एवं तरल अपशिष्ठ प्रबन्धन तथा स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत निर्मित परिसंपत्तियों का एक्सपोजर विजिट कराकर उक्त के सम्बन्ध में जागरूक किया गया एवं ग्राम पंचायतों में वृहद स्तर पर श्रमदान कर साफ-सफाई की गतिविधि की गयी।




