यूपी
पाल बस्ती की जमीन पर बाउंड्रीवाल निर्माण का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार।

नेवढ़िया,/जौनपुर
थाना नेवढ़िया क्षेत्र के पिपरिया गांव में पाल बस्ती की जमीन पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर बाउंड्रीवाल निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित रामकुमार पाल ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा उनकी जमीन पर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा है।
पीड़ित के अनुसार, निर्माण कार्य को लेकर विरोध करने पर उन्हें धमकी भी दी जा रही है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कराकर निर्माण कार्य रुकवाने तथा दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़ित ने प्रार्थना पत्र में अपनी जमीन और परिवार की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की उम्मीद जताई गई है।




