पत्रकारों पर पुलिस कार्रवाई और कथित दुर्व्यवहार को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत जनपद औरैया के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

संवाददाता: मनीष राज
औरैया
औरैया जनपद के राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के पदाधिकारियों ने हुए हाल के दिनों में कई गंभीर मामले और विवाद सामने आए हैं। इस विषय पर देश के अलग-अलग हिस्सों के पत्रकारों में रोष देखने को मिला है डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म ‘4PM न्यूज़ नेटवर्क’ की दो महिला पत्रकारों (शाहीन ख़ान और नफ़ीसा ख़ान) ने दिल्ली पुलिस पर हिरासत में लेने और साकेत थाने के अंदर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पत्रकारों का कहना है कि वे एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री से सवाल पूछने की कोशिश कर रही थीं, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया और उनके साथ बड़ी बेरहमी से मारपीट की गई ।पत्रकार संगठनों (जैसे राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत) का कहना है कि स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए सुरक्षित माहौल जरूरी है, वहीं पुलिस और प्रशासन का तर्क होता है कि कार्रवाई सुरक्षा नियमों के उल्लंघन या कानून-व्यवस्था बनाए रखने के देश के चौथे स्तंभ को उनके सुरक्षा के अधिकारों को लाने का प्रबंध करना प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है लेकिन प्रदेश सरकार उनको नजरअंदाज बना देती है जिस कारण आए दिन चौथे स्तंभ को झूठे मुकदमे एवं उनके साथ गलत व्यवहार किया जाता है अगर ऐसा ही चलता रहा तो राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत कभी भी अनशन पर बैठ सकता है।




