Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

नगर पंचायत कचगाँव में विभिन्न विकास कार्यों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण।

जौनपुर 

जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. द्वारा नगर पंचायत कचगाँव में विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सीसी रोड, सीसी नाला, डिजिटल लाइब्रेरी एवं पेयजल से संबंधित कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीएमवाई योजना के अंतर्गत संचालित गोल कोठी के पास डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा स्टाफ की नियुक्ति करते हुए शीघ्र संचालित करने के निर्देश दिए।

मधोपट्टी गेट के पास बनी लाइब्रेरी में खिड़की फिटिंग सही कराने के निर्देश दिए इसके साथ ही लाइब्रेरी के चारों तरफ़ बाउंड्रीवॉल बनाने के निर्देश दिए, साथ ही लाइब्रेरी में आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर करने को कहा।

जिलाधिकारी ने नाला निर्माण एवं प्रत्येक घर के कनेक्शन की भी समीक्षा की तथा निर्देशित किया कि मझलेपुरा नाला को सभी घरों को नाली से जोड़ने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सीसी रोड में माधोपट्टी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर अंतिम बिल से कटौती करने के निर्देश दिए। पेयजल योजना के अंतर्गत सभी रिबोर को जीपीएस फोटो संलग्न करते हुए अवगत कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की अन्य नाला को सीसी के माध्यम से बनवाया जाए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं उपयोगिता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कराया जाए।

इस दौरान अपर ज़िलाधिकारी भू-राजस्व अजय अंबष्ठ, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!