यूपी
खिलाड़ियों का सम्मान कर डॉ. महेंद्र पटेल ने बढ़ाया उत्साह।

संवाददाता: आशीष सिंह
शिवपुर ,वाराणसी
आराजी लाइन प्रमुख प्रतिनिधि एवं अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव डॉ. महेंद्र पटेल ने शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के लालपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल, बड़ा लालपुर में आयोजित 70वीं प्रादेशिक विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में सहभागिता की। उन्होंने मिर्जापुर मंडल एवं लखनऊ मंडल के खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके उपरांत अयोध्या मंडल एवं गोरखपुर मंडल के अंडर-14 खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। डॉ. पटेल ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए खेलों में अनुशासन और मेहनत के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर राहुल पटेल, शमशेर पटेल सहित शिक्षकगण एवं अन्य लोग मौजूद रहे।




