Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

चकईपुर प्राथमिक विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक बैठक, बच्चों की नियमित उपस्थिति पर जोर।

संवाददाता: आशीष सिंह 

रामपुर/जौनपुर

जिलाधिकारी जौनपुर के निर्देशानुसार इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय चकईपुर में भव्य अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन किया गया। बैठक में बच्चों के सर्वांगीण विकास, नियमित उपस्थिति और शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने को लेकर अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पटेल ने अभिभावकों से बच्चों की घर पर होने वाली दैनिक पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों की शत-प्रतिशत नियमित उपस्थिति से उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी और शैक्षणिक प्रगति बेहतर होगी। इस दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ छात्रों के प्रगति कार्ड साझा किए और उनकी शैक्षणिक स्थिति से अवगत कराया।

बैठक में अभिभावकों ने भी बच्चों की शिक्षा से संबंधित सुझाव साझा किए। विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों की शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया गया। अंत में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पटेल ने बैठक में उपस्थित सभी अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षामित्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य लोग सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!