Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

जनता की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने सुनीं जनसमस्याएं।

संवाददाता: आशीष सिंह 

भदोही 

मड़ियाहूँ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र से आए देवतुल्य जनता-जनार्दन से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, राजस्व, आवास, पेंशन सहित विभिन्न जनसमस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

डॉ. पटेल ने कहा कि जनता की सेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधि के रूप में उनका प्रयास है कि क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और विधायक द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुने जाने पर संतोष व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!