महिला थाना पुलिसकर्मियों को एनजीओ वर्कर एग्रोनाइजेशन संस्था ने किया सम्मानित।

संवाददाता: शारिक खान
रामपुर।
महिला पुलिसकर्मियों के सम्मान और उनके उत्साहवर्धन के उद्देश्य से एनजीओ वर्कर एग्रोनाइजेशन नाम की संस्था के पदाधिकारियों ने रामपुर महिला थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। इस दौरान महिला थाना प्रभारी कल्पना सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया संस्था के पदाधिकारियों ने महिला थाना प्रभारी कल्पना सिंह सहित महिला पुलिस बल के सभी पुलिसकर्मियों को सम्मान देकर उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा गया कि महिलाओं की सुरक्षा, सहायता और उनकी शिकायतों के समाधान में महिला पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है सम्मान समारोह के दौरान महिला थाना प्रभारी कल्पना सिंह ने संस्था के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और जरूरतमंद महिलाओं की हरसंभव सहायता करना है इस अवसर पर महिला थाना पुलिस बल एवं संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे। सम्मान समारोह से महिला पुलिसकर्मियों में उत्साह देखने को मिला।




