पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

संवाददाता:शारिक खान
रामपुर
पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी तथा पुलिस बल को राष्ट्र निर्माण में समर्पित होकर अपना योगदान देने की शपथ दिलाई एवं सभी को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई देकर अपर पुलिस अधीक्षक,रामपुर के साथ पुलिस लाइन में पौधारोपण किया गया ।
आज दिनांक 15.08.2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देकर पुलिस बल को राष्ट्र निर्माण में समर्पित होकर अपना योगदान देने की शपथ दिलाई तथा पुलिस कर्मियों को मिष्ठान वितरित किया ।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा प्रदत्त सम्मान चिन्ह प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा पदक चिन्ह लगाकर सम्मानित किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले (84) पुलिस कर्मियों तथा स्वतन्त्रता सैनानियों एंव उनके परिवार को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, रामपुर ने कहा कि पुलिस बल का प्रत्येक सदस्य राष्ट्र की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं जनसेवा के लिए निरंतर तत्पर रहेगा तथा अपने कर्तव्यों का पालन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करेगा ।
*स्वतंत्रता दिवस- 2026 के अवसर पर पदक प्राप्त करने वाले अधिकारी/कर्म0गण के विवरणः-*
*•क्षेत्राधिकारी मिलक श्री पीतमपाल सिंह को MEDAL FOR MERITORIOUS SERVICE प्रदान किया जाएगा ।*
*•पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० महोदय द्वारा प्रदत्त पदक प्रदान किये जायेगे ।*
1.निरीक्षक सुभाष यादव (शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 महोदय द्वारा प्रशंसा चिन्ह रजत)
2.उ0नि0 दीपक कुमार (शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 महोदय द्वारा प्रशंसा चिन्ह रजत)
3.आरक्षी राहुल अलूना (शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 महोदय द्वारा प्रशंसा चिन्ह रजत)
4.उ0नि0ना0पु0 शिवकुमार सिंह (सेवा अभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 महोदय द्वारा सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह)
5.लीडिग फायरमैन धर्मपाल सिंह (सेवा अभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 महोदय द्वारा प्रशंसा चिन्ह रजत)
6.फायर सर्विस चालक अरविन्द सिंह (पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 महोदय द्वारा सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह)
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर ,एवं क्षेत्राधिकारी कार्यालय/लाइन भी उपस्थित रहे ।




