Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

चाइल्ड हेल्पलाइन रामपुर ने बिहार के 12 वर्षीय मूकबधिर बालक को परिजनों से मिलाया ।

संवाददाता: शारिक खान

रामपुर 

चाइल्ड हेल्पलाइन की सक्रियता और तत्परता से रेलवे स्टेशन पर मिले बिहार निवासी 12 वर्षीय मूकबधिर बालक को उसके परिजनों से सकुशल मिलाया गया।

11 अगस्त 2026 को चाइल्ड हेल्पलाइन रामपुर को थाना जीआरपी रामपुर से दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-01 पर गश्त के दौरान एक अज्ञात मूकबधिर बालक मिला है, जो अपने बारे में कुछ भी बता पाने में असमर्थ है। सूचना पर जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती ईरा आर्या ने जिला समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन श्री निजामुद्दीन को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के सुपरवाइजर शिवम सिंह एवं मशकूर थाना जीआरपी पहुंचे और बालक को चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय लाया गया। बालक मूकबधिर होने के कारण अपना नाम, पता अथवा परिवार का संपर्क नंबर बताने में असमर्थ था। टीम द्वारा बालक की गहनता से जांच की गई तो उसके दाहिने हाथ पर एक फोन नंबर लिखा मिला। टीम ने उक्त नंबर पर संपर्क किया, जिस पर बालक के पिता से बातचीत हुई।

बालक के पिता ने उसका नाम लवकुश कुमार पुत्र संजय मुखिया, उम्र 12 वर्ष, निवासी 029 देहद वार्ड नंबर-06, थाना राजा सुनवर, जिला सहरसा, बिहार बताया। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र बोल और सुन नहीं सकता है।

इसके बाद बालक को बाल कल्याण समिति रामपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति ने परिजनों के उपस्थित होने तक बालक को चाइल्ड हेल्पलाइन के संरक्षण एवं देखरेख में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। 11 अगस्त को बालक के पिता संजय मुखिया बाल कल्याण समिति के समक्ष उपस्थित हुए। टीम द्वारा माता-पिता के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया, जो सही पाए गए। इसके बाद बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार बालक लवकुश कुमार को उसके पिता संजय मुखिया की सुपुर्दगी में दे दिया गया।

बालक के पिता ने चाइल्ड हेल्पलाइन की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चाइल्ड हेल्पलाइन की सक्रियता एवं सहयोग से ही उनका बच्चा सकुशल मिल सका। उन्होंने कहा कि यदि चाइल्ड हेल्पलाइन का सहयोग नहीं मिलता तो बच्चे तक पहुंचना अत्यंत कठिन होता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!