Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

News

जौनपुर 

भारतीय जनता पार्टी जौनपुर नगर दक्षिणी की ओर से मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक गण, बूथ अध्यक्ष बंधु एवं व्यापारी, विद्यार्थी और जन सामान्य सम्मिलित हुए।

भारतीय जनता पार्टी जौनपुर नगर अध्यक्ष डा. कमलेश कुमार निषाद के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। उपस्थित जन समुदाय ने हर्षोल्लास के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा पॉलिटेक्निक चौराहे से लेकर रूहट्टा, ओलन्दगंज, सद्भावना तिराहा, जोगियापुर से कलेक्ट्रेट तिराहा शाहिद स्तंभ पर समाप्त हुई।

तिरंगा यात्रा में उपस्थित सभी लोग तिरंगा झंडा लहराते हुए भारत माता की जय, महात्मा गांधी अमर रहें, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह अमर रहें आदि नारे लगा रहे थे। उपस्थिति जन समुदाय का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर्ष और उल्लास के साथ निकली इस तिरंगा यात्रा में देशभक्ति की बयार बह रही थी। तिरंगा यात्रा में उपस्थित लोग हर घर तिरंगा लगाने की अपील भी लोगों से कर रहे थे। उनका आग्रह था कि सभी व्यक्ति अपने आवास पर और अपने अपने प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा अवश्य लगाएं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित श्री गिरीश चंद्र यादव जी, खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान शान है इसके सम्मान की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। इसके सम्मान की रक्षा के लिए हजारों लोगों ने अपने प्राण गवाएं हैं।इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम सभी शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

विधानसभा प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अशोक श्रीवास्तव जी ने बताया कि इस तरह की यात्रा वर्ष पर्यंत निकलनी चाहिए ताकि हम सब अपने आने वाली पीढ़ियों को आजादी का महत्व बता सकें और राष्ट्र के नाम पर हंसते हंसते अपनी जान गंवा देने वाले शहीदों के बारे में अवगत करा सकें। तिरंगा यात्रा निकलने के पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने “हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा” कार्यक्रम को गति प्रदान करने हेतु हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से आने-जाने वाले राहगीरों से हस्ताक्षर कराकर अपने अपने घरों पर ससम्मान तिरंगा लहराने की शपथ भी दिलाई।

भारतीय जनता पार्टी जौनपुर नगर दक्षिणी द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा में अश्व की अगुवाई में भारत माता, महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, वीर अब्दुल हमीद, वीर सावरकर, सरदार पटेल, अंबेडकर जी, कारगिल युद्ध के योद्धाओं सहित तमाम अन्य शहीदों की झांकियां भी निकाली गई।झांकियों का मुख्य आकर्षण भारत माता एवं महात्मा गांधी की सजीव लाग रही। उपस्थित जनसमुदाय ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर बजने वाली देशभक्ति धुनों पर थिरक रहा था। तिरंगा यात्रा में विभिन्न स्थानों पर लोग शहीदों की झांकियों पर और तिरंगा ध्वज लेकर चल रहे लोगों पर पुष्प वर्षा कर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा भी प्रकट कर रहे थे। यात्रा का प्रारंभ मां भारती की प्रतिमा की आरती कर किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!