Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जनपद में राष्ट्रीय पर्व की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ध्वज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जौनपुर 

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जनपद में राष्ट्रीय पर्व की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ध्वज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित विकास भवन एवं अन्य विभागों में जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी सतीश चंद्र गुप्ता द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए।

इस अवसर पर विभाग द्वारा वित्तपोषित इकाइयों एवं संबंधित प्रतिष्ठानों को भी अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त करते हुए आमजन को भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व की भावना को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना, लोगों में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं गरिमा के प्रति जागरूकता बढ़ाना

रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!