Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

संघर्ष रंग लाया! सांसद प्रिया सरोज के प्रयास से कुसरना अंडरपास निर्माण को ₹8 करोड़ की मंजूरी।

संवाददाता: आशीष सिंह 

केराकत /जौनपुर

मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज के लगातार प्रयासों का परिणाम सामने आया है। विधानसभा केराकत के ग्राम कुसरना स्थित रेलवे अंडरपास (26/9 से 27/0) के निर्माण के लिए ₹8 करोड़ की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसके पूरा होने की दिशा में अब महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

सांसद प्रिया सरोज ने बताया कि इस अंडरपास के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अधिक सुरक्षित व सुगम बनेगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे। स्थानीय लोगों ने स्वीकृति मिलने पर खुशी जताते हुए सांसद का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होकर समयबद्ध तरीके से पूरा होगा। इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!