Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

रामपुर पुलिस ने आठ वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा।

संवाददाता: निलेश पटेल/दीपक शुक्ला 

रामपुर ,जौनपुर

अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के मामले में आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपितों को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय में पेश किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रामपुर रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार वारंटियों में विपिन सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह, पिंकू सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह, ब्यूटी सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह, रिती सिंह पत्नी पिंकू सिंह, पूनम सिंह पत्नी ब्यूटी सिंह, सुशीला सिंह पत्नी अमरनाथ सिंह और सपना सिंह पत्नी राजजी सिंह, सभी निवासी ग्राम रायपुर, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर तथा कल्लन पटेल पुत्र अमृत लाल निवासी ग्राम चौरा, थाना रामपुर, जनपद जौनपुर शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार सभी के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। पुलिस टीम ने दबिश देकर सभी को गिरफ्तार किया और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद संबंधित न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामाश्रय कुशवाहा, उपनिरीक्षक पंचरतन राम, हेड कांस्टेबल प्रदीप यादव, कांस्टेबल संजय यादव, कांस्टेबल नवीन राव, महिला कांस्टेबल मंजीषा निषाद और महिला कांस्टेबल मनीषा शामिल रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!