Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
टॉप न्यूज़

जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति महोदया के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा ज्ञापन।

संवाददाता: राजेश कुमार मंडल प्रभारी 

शाहजहांपुर 

जन अधिकार पार्टी, शाहजहांपुर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जिलाधिकारी शाहजहांपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर देशहित एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से जातिगत जनगणना कराए जाने, सरकारी संस्थाओं के निजीकरण पर रोक लगाने, पेट्रोल-डीजल पर करों में कमी कर आम जनता को राहत देने, पिछड़े वर्ग के छात्रों को समान छात्रवृत्ति प्रदान करने, नई शिक्षा नीति पर पुनर्विचार करने, किसानों को सस्ती खाद-बीज एवं सिंचाई हेतु निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराने, छोटे किसानों एवं व्यापारियों का कर्ज एवं बिजली बिल माफ करने, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान शीघ्र कराने तथा बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव योगेन्द्र शाक्य, जिला अध्यक्ष राजबहादुर सिंह कुशवाहा, जिला प्रभारी हरनाम सिंह कुशवाहा, जिला संगठन मंत्री सुधीर कुमार शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष शिवांशु मौर्य, जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी (ददरौल) प्रदीप सिंह कुशवाहा, सुमित कुशवाहा, ददरौल अध्यक्ष सतीश मौर्य, कटरा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाहा, मदनापुर ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, रामनिवास कुशवाहा, ख्यालीराम मौर्य, अर्जुन मौर्य, ईशपाल मौर्य, पुष्पेंद्र सिंह, मुस्तफा, मोहित कुशवाहा तथा पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य विजय कश्यप सहित जन अधिकार पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी

पदाधिकारियों ने कहा कि यह ज्ञापन समाज के सभी वर्गों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों को ध्यान में रखकर सौंपा गया है तथा आशा व्यक्त की कि सरकार इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!