Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम ने किया सीएचसी रामनगर, पीएचसी नेवढ़िया और जमालापुर का औचक निरीक्षण किया ।

संवाददाता: निलेश पटेल

रामनगर/जौनपुर

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने गुरुवार, 09.07.2026 को विकासखंड रामनगर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर का औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने सीएचसी के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेवढ़िया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालापुर का भी आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सीएचसी रामनगर के अधीक्षक डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, डॉ. अंकित शर्मा, डॉ. अश्विनी कुमार सिंह , फार्मासिस्ट,सहित समस्त चिकित्साधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सीएमओ ने सर्वप्रथम ओपीडी कक्ष,दवा वितरण और चिकित्सकीय परामर्श की स्थिति देखी। इसके बाद लेबर रूम, लेबर वार्ड का निरीक्षण कर साफ-सफाई, उपकरणों की उपलब्धता और स्टाफ की ड्यूटी रोस्टर की जांच की। पीएमएसएमए दिवस के तहत आई गर्भवती महिलाओं से सीधे बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

सीएमओ ने जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत योजना, मातृ वंदना योजना सहित अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के रिकॉर्ड और लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ की गहन समीक्षा की।

इस अवसर पर डॉ. गंगाराम गौतम ने निर्देशित किया कि सभी उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों की समय से एएनसी जांच, उचित परामर्श और आवश्यकता अनुसार उच्च केंद्रों पर रेफरल सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र लाभार्थी को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रखा जाए। कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!