अनियंत्रित कार सड़क के किनारे गड्ढे में गई चार लोग घायल ग्राम प्रधान ने सभी को पहुंचाया अस्पताल ।

मिर्जापुर
राजगढ़ थाना क्षेत्र के भावा बाजार के पास सोनभद्र से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में कूद गई जिससे उसमें बैठे चार लोग घायल हो गए घायलों को ग्राम प्रधान ने अपनी कार से मड़िहान स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर उनका इलाज हुआ।
मिर्जापुर पांडेपुर निवासी लालजी 45 अपने घर की दो दो बच्चियों को टेट का परीक्षा दिलाने इनोवा कार से शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज चुर्क गए थे।
जहां से शनिवार को दोपहर में लौटते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर भावां बाजार के पास गड्ढे में कूद गई जिससे उसमें बैठे लाल जी 45 उषा 40 रिया 25 अनु 22 को चोट आई।
स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को बाहर निकाला तभी देवपुरा गांव से ग्राम प्रधान इंद्रजीत सिंह पंकज राजगढ़ ब्लाक जा रहे थे उन्होंने देखा तो अपनी गाड़ी को रोका और सभी घायलों को अपनी गाड़ी में बैठाकर इलाज के लिए मड़िहान अस्पताल पहुंचाया और उनका इलाज कराया।
ग्राम प्रधान के इस नेक का कार्य का लोग बहुत सराहना कर रहे हैं। बाद में ग्राम प्रधान ने गाड़ी को भी निकलवा कर मिर्जापुर के लिए रवाना कराया।




