Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

जौनपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबद, कई थानों के थानाध्यक्ष बदले।

जौनपुर

कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने जनपद में कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल से बक्सा, खुटहन, सरपतहां, जलालपुर और रामपुर समेत कई थाने प्रभावित हुए हैं।

जारी तबादला आदेश के अनुसार, बक्सा थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह को खुटहन थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं जलालपुर थाने के प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह को बक्सा थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में सरपतहां थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह का स्थानांतरण स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) में किया गया है। एसओजी में तैनात राम आसरे को सरपतहां थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि एसओजी से रमेश कुमार को रामपुर थाने की कमान सौंपी गई है।

पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हालांकि पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पीआरओ सेल से संपर्क करने पर स्थानांतरित अन्य अधिकारियों की पूरी सूची उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में शेष तबादलों का विस्तृत विवरण अभी सामने आना बाकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!