थाना कटरा पुलिस टीम द्वारा 01 अदद तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

संवाददाता: राजेश कुमार मंडल प्रभारी
शाहजहांपुर
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अवैध शस्त्र, मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा के नेतृत्व में थाना कटरा पुलिस टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 29.06.2026 को थाना कटरा पुलिस टीम थाना क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध की रोकथाम तथा वांछित/संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग हेतु भ्रमणशील थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सत्यपाल पुत्र बाबूराम, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी ग्राम अलियापुर, थाना कटरा, जनपद शाहजहाँपुर को ग्राम जल्लापुर से लगभग 200 मीटर पहले शीशम के पेड़ के पास झाड़ियों से समय 11:35 बजे गिरफ्तार किया गया। जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर एवं 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना कटरा पर मु0अ0सं0 198/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।




