दस महीनो के अंदर 2 बार पत्रकार के घर में चोरों ने चोरी कर पुलिस को दी चुनौती चोरों ने मकान से उड़ाए समान और नगदी ।

संवादाता : रमेश चन्द्र
प्रतापगढ़
कुंडा थाना क्षेत्र के रैयापुर के टिकऊ दुबे का पुरवा गांव में शुक्रवार दोपहर 26 जून को प्रयागराज के पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने देखा घर का कैमरा ऑफलाइन आराहा बगल मे में चाची को फोन कर कहा देखने के लिए , देखने के बाद बताया कि आपके घर का दरवाजा खुला हुआ है चोरी हो गई है,वैसे प्रयागराज से गांव आना जाना लगा रहता था लेकिन कुछ कार्य के चलते 2 हफ्तों से नही जापाये थे, चोरी की जानकारी मिलते ही प्रयागराज से गांव पहुंचे पर देखा घर के सारे दरवाजे खुले हुए है , ताला गायब है और 2 लोहे की अलमारी टूटी और खुली हुई है मंगलसूत्र सोने की चैन पायल लगभग 35000 रुपए कैमरे का डीवीआर हार्डिस्क गायब है, तुरंत डायल 112 को सूचना दी गई,सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और नाम-पता व फोटो वीडियो बना लेकर लौट गई। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची वोभी नाम-पता व फोटो वीडियो बना लेकर लौट गई, एफ आई आर दर्ज होचुकी है लेकिन चोरी की इस वारदात ने पुलिस को सीधी चुनौती दे दी है। बता दे कि चोरो ने करीब लाख रुपए से ज्यादा मूल्य का नुकसान है, जबकि बेड एवम किचन का सामान मौके पर ही छूट गया, अनुमान लगाए जरहा है कि पीड़ित के घर तक गाड़ी लाना मुस्किल है इसलिए भी कुछ सामान बच गया नही तो सब साफ हो जाता,छेत्र के लोगो का भी कहना है घरों में चोरिया बढ़ रही है मानो पुलिस का डर अपराधियों में नही दिख रहा,आम आदमी की जान मॉल की सुरक्षा को लेकर कानून व्यस्था को चैलेंज कर रहे अपराधियो पर कब लगेगी लगाम,अब देखना यह होगा कि पुलिस इस सनसनीखेज चोरी का खुलासा कितनी जल्दी कर पाती है।




