थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

संवाददाता: राजेश कुमार
शाहजहांपुर
पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रामचन्द्र मिशन के नेतृत्व में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान एवं अपराध में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई ।
दिनांक 22.06.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना रामचन्द्र मिशन पर लिखित तहरीर दी गई बावत अभियुक्त शिवम पुत्र मुनीश निवासी हद्दफ चौकी टाटा टॉवर गली थाना सदर बाजार जनपद शाहजहाँपुर द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 125/26 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त की विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 64 बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट की वृद्धि की गई। अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी थे। इसी क्रम में दिनांक 24.06.26 को समय 16.45 बजे मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शिवम पुत्र मुनीश निवासी हद्दप्प चौकी टाटा टावर वाली गली थाना सदर बाजार जिला शाहजहाँपुर को हरदोई बाईपास से बरेली की तरफ जाने वाले रास्ते से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को नियमानुसार मा0न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।




