Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में योग कार्यक्रम का आयोजन।

संवाददाता: शारिक खान

रामपुर 

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में योग कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 21.06.2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर, सीएफओ रामपुर, क्षेत्राधिकारी नगर/बिलासपुर एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए गए तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ, तनावमुक्त एवं अनुशासित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया कार्यक्रम के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा सीएफओ रामपुर, क्षेत्राधिकारी नगर/बिलासपुर, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर एवं योग प्रशिक्षकों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!