Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं से संबंधित भूमि अधिग्रहण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

संवाददाता: निलेश पटेल 

जौनपुर

बता दे कि बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के अंतर्गत लंबित भूमि अधिग्रहण संबंधी प्रकरणों एवं उनसे जुड़ी समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में आने वाली बाधाओं का शीघ्र निस्तारण कर कार्यों में तेजी लाई जाए तथा प्रभावित किसानों एवं भू-स्वामियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जनपद में संचालित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-135 ए (पैकेज-2) जौनपुर-अकबरपुर मार्ग हेतु अब तक भू-अधिग्रहण के अन्तर्गत वितरित की गयी धनराशि 229 करोड़, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-135ए जौनपुर सिटी बाईपास के फोरलेन चौड़ीकरण हेतु हेतु अब तक भू-अधिग्रहण के अन्तर्गत वितरित की गयी धनराशि 225.45 करोड़, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-233 (वाराणसी से आजमगढ)़ फोरलेन चौडीकरण हेतु अब तक भू-अधिग्रहण के अन्तर्गत वितरित की गयी धनराशि 110 करोड़, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-135 ए (जौनपुर) पश्चिमी बाईपास फोरलेन चौड़ीकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-135 ए (जौनपुर-भदोही) बाईपास फोरलेन चौड़ीकरण हेतु अब तक भू-अधिग्रहण के अन्तर्गत वितरित की गयी धनराशि 154.26 करोड़, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-135 ए (जौनपुर-भदोही) मेन फोरलेन चौड़ीकरण हेतु अब तक भू-अधिग्रहण के अन्तर्गत वितरित की गयी धनराशि 95.12 करोड़, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-731बी (मछलीशहर-जंघई-दुर्गागंज) चार लेन चौड़ीकरण हेतु अब तक भू-अधिग्रहण के अन्तर्गत वितरित की गयी धनराशि 100.52 करोड़, तथा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-319डी (प्रयागराज-दोहरी बाईपास) चार लेन चौड़ीकरण परियोजनाओं हेतु हेतु अब तक भू-अधिग्रहण के अन्तर्गत की गयी धनराशि 47.15 करोड़, वितरित की गयी है की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!