Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
मध्य प्रदेश

गौरहा धाम में श्रीराम कथा का हुआ दिव्य समापन, भक्ति और श्रद्धा से भावविभोर हुए गुरुजन व श्रद्धालु।

संवाददाता: सुमित मलिक

कटनी मध्यप्रदेश

विधायक संजय सत्येंद्र पाठक का बडा योगदान, हर वर्ष होगा श्रीराम कथा महोत्सव विजयराघवगढ़ गौरहा हनुमान धाम में आयोजित श्रीराम कथा का समापन आध्यात्मिक उल्लास भक्ति और श्रद्धा के अद्भुत वातावरण में संपन्न हुआ। कथा के अंतिम दिवस श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने सम्पूर्ण धाम को राममय बना दिया। कथा श्रवण के दौरान अनेक श्रद्धालु भावविभोर होकर भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते रहे तथा गुरु चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा व्यास महंत स्वामी सीताराम शरण जू महाराज ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन त्याग धर्म और मर्यादा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए भक्तों को धर्म मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कथा समापन के अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए अत्यंत भावुक शब्दों में कहा कि “गौरहा धाम के भक्तों द्वारा दिया गया प्रेम सम्मान और सेवा जीवन भर स्मरणीय रहेगा। आप जैसे भक्तों का साथ छोड़कर जाने की इच्छा नहीं होती। कथा स्थल की व्यवस्था गुरुओं के ठहरने भोजन और सेवा का जो भाव यहां देखने को मिला उसने हमारे हृदय को स्पर्श कर लिया है। भगवान के प्रति आप लोगों की अटूट श्रद्धा और समर्पण देखकर हमारी आंखें नम हो गईं। प्रभु श्रीराम आप सभी का कल्याण करें और आप सदैव धर्म सेवा तथा भक्ति के मार्ग पर अग्रसर रहें। गुरुदेव के इन भावुक शब्दों को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भी भावविभोर हो उठे। कई भक्तों की आंखें नम हो गईं और पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के उद्योगपतियों धर्मप्रेमियों एवं समाजसेवियों का विशेष योगदान रहा। विशेष रूप से विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक द्वारा प्राप्त सहयोग और मार्गदर्शन आयोजन की सफलता का प्रमुख आधार बना। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुबे ने भी आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रहलाद तिवारी के नेतृत्व में विजय गुप्ता हरीश दुबे शेरा मिश्रा पत्रकार महेंद्र दुबे विमलेन्द्र प्यासी सहित समस्त समिति सदस्यों ने अथक परिश्रम कर आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया। कथा उपरांत समिति द्वारा गुरुजनों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया तथा भावपूर्ण विदाई दी गई। समिति अध्यक्ष प्रहलाद तिवारी ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधायक संजय सत्येंद्र पाठक नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुबे मदनलाल ग्रोवर बाबू ग्रोवर नवाब खान तथा समिति के प्रत्येक सदस्य ने इस धार्मिक महायज्ञ को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कथा समापन अवसर पर समिति ने यह भी घोषणा की कि लोडहा पहाड़ वाले पूज्य गुरुदेव के पावन सानिध्य में गौरहा धाम में प्रतिवर्ष श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। इस घोषणा का उपस्थित श्रद्धालुओं ने हर्ष और उत्साह के साथ स्वागत किया। गौरहा धाम में संपन्न यह दिव्य आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि भक्ति सेवा समर्पण और सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का प्रेरणादायी उत्सव बन गया जिसकी स्मृतियां लंबे समय तक श्रद्धालुओं के हृदय में जीवित रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!