Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

बकरीद पर्व के लेकर साफ सफाई के साथ और शांति पूर्ण तरीके से मनाने की अपील,अजीज अशरफ।

संवाददाता: अदनान अहमद

अम्बेडकरनगर

बकरीद पर्व को लेकर तैयारियों के बीच सैय्यद अज़ीज़ अशरफ अध्यक्ष मखदूम अशरफ इंतजामिया कमेटी ने मुस्लिम समाज से पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और स्वच्छ वातावरण में मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस्लाम साफ-सफाई, भाईचारे और सामाजिक जिम्मेदारी का पैगाम देता है, इसलिए सभी लोग प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए बकरीद मनाएं।
उन्होंने कहा कि कुर्बानी खुले स्थानों, सड़कों और सार्वजनिक जगहों पर न की जाए बल्कि निर्धारित सामूहिक स्थलों पर ही कुर्बानी की जाए ताकि किसी को असुविधा न हो और सामाजिक सौहार्द बना रहे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी के बाद साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और अवशेषों का उचित निस्तारण करें।
सैय्यद अज़ीज़ अशरफ ने कहा कि बकरीद त्याग, इंसानियत और आपसी मोहब्बत का त्योहार है। सभी लोग मिल-जुलकर अमन और भाईचारे के साथ पर्व मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया पर भड़काऊ या विवादित पोस्ट न करने की भी अपील की।
उन्होंने कहा कि धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ कानून और सामाजिक जिम्मेदारियों का पालन करना भी हर नागरिक का कर्तव्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!