Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

14 व 15 मई को लगेगा दो दिवसीय रोजगार मेला उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में विभिन्न पदों पर होगा चयन।

देवरिया 

प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने बताया कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप बेरोजगार युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर, देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में 14 एवं 15 मई 2026 को पूर्वाह्न 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, जीआईटीआई कैंपस देवरिया परिसर में दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्था उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा।

रोजगार मेले में ट्रेनी क्रेडिट ऑफिसर के 40 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए आयु सीमा 18 से 32 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट एवं स्नातक निर्धारित की गई है। वहीं ट्रेनी क्रेडिट रिलेशनशिप ऑफिसर (बिजनेस लोन) के 10 पदों हेतु आयु सीमा 18 से 32 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता स्नातक रखी गई है।

इसके अतिरिक्त ट्रेनी क्रेडिट कलेक्शन ऑफिसर के 25 पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 32 वर्ष एवं शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट तथा स्नातक निर्धारित है। ट्रेनी क्रेडिट कस्टमर सर्विस ऑफिसर (कैशियर) के 10 पदों हेतु आयु सीमा 18 से 28 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता स्नातक के साथ छह माह का कंप्यूटर प्रमाणपत्र अनिवार्य किया गया है।

सभी पदों के लिए वेतनमान 10,476 रुपये से 16,113 रुपये तक निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त इंसेंटिव एवं फ्यूल चार्ज भी देय होगा।

प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर रिक्तियों का अवलोकन कर अपनी योग्यता एवं रुचि के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि रोजगार मेला पूर्णतः निशुल्क है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का भत्ता अथवा मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!