रक्षाबंधन से पहले पिंडरा की महिलाओं को बड़ी सौगात देने की तैयारी।

संवाददाता: आशीष सिंह
पिंडरा, वाराणसी
रक्षाबंधन के विशेष पर्व से पहले पिंडरा विधानसभा की महिलाओं को बड़ी सौगात देने की तैयारी तेज हो गई है। 25 अगस्त 2026 को प्रस्तावित कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न महिला समूहों से जुड़ी महिलाओं को विशेष उपहार प्रदान किए जाने की तैयारी की जा रही है। पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम स्थल पर विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य तेजी से जारी है।
विधायक की ओर से कार्यक्रम को महिलाओं के सम्मान और प्रोत्साहन के उद्देश्य से विशेष बनाने पर जोर दिया जा रहा है। महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के साथ ही सफाई कर्मी सहायिकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ति , पंचायत सहायिका, आशा,रसोईया,शौचालय के केयरटेकर एवं शिक्षामित्र सहित,सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किए जाने की तैयारी है।
आयोजकों के अनुसार, महिलाओं के योगदान को सम्मान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण होगी। रक्षाबंधन से पहले मिलने वाली यह सौगात महिलाओं के लिए खुशी और उत्साह का अवसर बनेगी। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र की महिलाओं में भी काफी उत्सुकता बनी हुई है। वहीं आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और संबंधित लोगों द्वारा लगातार तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। माना जा रहा है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी और उन्हें सम्मान के साथ विशेष उपहार भी प्रदान किए जाएंगे।




