दर्शन के दौरान कतार में खड़े श्रद्धालुओ में मारपीट , चालान।

संवाददाता: दिनेश पटेल
मिर्जापुर
विन्ध्याचल मां विंध्यवासीनी के दर्शन के लिए कतार में दर्शन पूजन करने आये दो परिवारों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गया । मौके पर ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों ने बीचबचाव कर थाने ले गए जहां दो पक्षो से चार का चालान कर दिया गया । जानकारी के अनुसार मंदिर के गेट नंबर पाँच जयपुरिया गली से दर्शन के लिए कतार में जनपद मऊ और भदोही से दो परिवार के लोग खड़े थे भीड़ ज्यादा होने के चलते आगे खड़े परिवार के बच्चो और परिवार के ऊपर दबाव पड़ने लगा जिसके बाद दोनों परिवार में कहासुनी होने लगा । थोड़ी देर बाद कहासुनी मारपीट में बदल गया । और मौके पर अफरा तफरी मच गया । ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव कर दोनों पक्षो को थाने ले गयी जहां दोनों पक्ष से चार लोगों जिसमे मुकेश मिश्रा, मुन्ना मिश्रा निवासी मोढ थाना कोतवाली भदोही जनपद भदोही और गौरव गुप्ता ,गोविंद गुप्ता निवासी थाना घोसी जनपद मऊ का धारा 170,126और 135 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में मुकदमा दर्ज किया गया । थानाध्यक्ष अविनाश राय ने बताया.




