यूपी
सीतापुर में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती, राजपूत समाज ने दिखाया उत्साह।

संवाददाता: आलोक सिंह
सीतापुर
सीतापुर में महाराणा प्रताप जयंती बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में राजपूत समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महाराणा प्रताप के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान जय मां भवानी, जय राजपूताना और जय श्री राम के नारों से माहौल गूंज उठा। इस अवसर पर पंकज सिंह, जिला उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री शिवम सिंह तोमर, सुरजीत सिंह तोमर, आकाश ठाकुर मीडिया प्रभारी समेत कई क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, स्वाभिमान और वीरता की मिसाल है, जिनसे युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में समाज की एकता और संस्कृति को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
अंत में सभी लोगों ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।




