Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

पिंडरा वाराणसी: मनीष सिंह हत्याकांड पर वकीलों का प्रदर्शन, बाबतपुर-जमालापुर मार्ग जाम।

संवाददाता: आशीष सिंह 

पिंडरा, वाराणसी

मनीष सिंह हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को कचहरी बार एसोसिएशन वाराणसी के अध्यक्ष और महामंत्री के नेतृत्व में अधिवक्ताओं तथा स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए प्रदर्शनकारी बाबतपुर-जमालापुर मार्ग पर सड़क पर बैठ गए और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और मार्ग पूरी तरह जाम हो गया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मनीष सिंह हत्याकांड के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। अधिवक्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर बाद आश्वासन मिलने पर जाम समाप्त हुआ और यातायात बहाल कराया गया। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारी के आने के बाद धरना समाप्त कराया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!