विदाई से लौट रही बोलेरो पेड़ से टकराई, आधा दर्जन घायल; तीन की हालत गंभीर, मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर।

संवाददाता: ब्यूरो रिपोर्ट
मिर्जापुर
जनपद के हलिया थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को विदाई कराकर लौट रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में वाहन सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, गौरवा गांव निवासी शिवम दुबे (20) पुत्र विनोद कुमार बोलेरो वाहन से पड़ोसी गांव बैधा से लड़की की बिदाई कराकर सभी लोग वापस लौट रहे थे। जैसे ही वाहन पिपरा बाजार से आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में बोलेरो चालक शिवम दुबे (20), संतोष (24) तथा पूजा (18) निवासी गौरवा विवेक 14 शिवम 12 खुशबू 22 प्रिंस 10 संगीता मौर्या 22आकांक्षा 16 गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अन्य सवार राम प्रसाद सहित कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों व ग्राम प्रधान के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया गया।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डा. विमल कुमार ने बताया कि तीन घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। जबकि अन्य का इलाज जारी है और उनकी स्थिति सामान्य है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।




