Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

मंडलीय शिक्षा निदेशक के निर्देशन में जौनपुर में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा, नामांकन व गुणवत्ता सुधार पर विशेष जोर।

जौनपुर

मंडलीय शिक्षा निदेशक (बेसिक) वाराणसी मंडल के निर्देशन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जौनपुर के सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) श्री हेमंत राव ने की।

बैठक में विभागीय योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए श्री राव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्कूल चलो अभियान के तहत शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए तथा ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर उन्हें पुनः विद्यालय से जोड़ा जाए। निपुण भारत अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए शिक्षण गुणवत्ता में सुधार, आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

उन्होंने विद्यालयों में छात्रों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने, स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी लैब का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने तथा मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही डीबीटी योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के नियमित एवं सघन निरीक्षण पर भी विशेष बल दिया गया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने आश्वस्त कराया कि सभी निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा तथा जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

बैठक में जनपद के समस्त जिला समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी, पटल सहायक एवं प्रथम संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!