मंगारी बाजार में भटकता मिला 14 वर्षीय बालक, पुलिस ने सकुशल परिजनों को दी सूचना।

संवाददाता: जितेंद्र जायसवाल सपालू
पिंडरा वाराणसी
फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी बाजार में गुरुवार को एक 14 वर्षीय बालक भटकता हुआ मिला, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित संरक्षण में लेकर उसके परिजनों को सूचना दे दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डायल 112 पुलिस को सूचना मिली कि एक किशोर मंगारी क्षेत्र में अकेले भटक रहा है। सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम के आरक्षी रविन्द्र कुमार यादव व प्रदीप यादव मौके पर पहुंचे और बालक को अपने संरक्षण में लेकर फूलपुर थाना पहुंचे।
थाना पर मौजूद बाल कल्याण अधिकारी उपनिरीक्षक अनुराधा मौर्या को बालक को सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ में बालक ने अपना नाम अलमुनाफ पुत्र मुफीद अहमद, निवासी अमौड़ा थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ बताया।
पुलिस के अनुसार, बालक घर से आजमगढ़ जाने के लिए निकला था, लेकिन रास्ता भटककर ट्रेन के माध्यम से मंगारी स्टेशन पहुंच गया। मामले की जानकारी तत्काल संबंधित थाना को दे दी गई है और परिजनों से संपर्क स्थापित कर बालक को सुपुर्द करने की प्रक्रिया की जा रही है।
पुलिस की सतर्कता से एक भटके हुए बालक को सुरक्षित संरक्षण मिल सका, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका टल गई।




