Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
यूपी

14 अप्रैल को बड़े ही धूम – धाम से मनाई गई नवयान पंचशील बुद्ध विहार रामनगर (प्रथम)समिति द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती।

संवाददाता: निलेश पटेल 

रामनगर/जौनपुर 

बता दे की 14 अप्रैल को बड़े ही धूम – धाम से मनाई गई नवयान पंचशील बुद्ध विहार रामनगर (प्रथम)समिति द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती, काफ़ी सख्या में लोग शामिल हुए, झाकी और रैलियां भी निकाली गई। 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। संविधान निर्माता, समाज सुधारक और दलितों के मसीहा माने जाते है।

इस दिन को ‘समानता दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है। केंद्र और राज्य सरकारों ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। संसद भवन, दीक्षाभूमि नागपुर और चैत्यभूमि मुंबई में विशेष कार्यक्रम होंगे। स्कूल-कॉलेजों में निबंध, वाद-विवाद और प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा।

डॉ. अंबेडकर ने छुआछूत, जातिवाद और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया और ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ का नारा दिया। उनका जीवन आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वही दहाड़ेगा इसलिए शिक्षित बने संगठित रहे

प्रशासन ने जयंती पर शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।

संस्थापक सुरेश गौतम, अध्यक्ष संतोष गौतम, कोषाध्यक्ष चंद्रभूषण गौतम, सुरेश अध्यापक, अवधेश अध्यापक, कैलाश गौतम, रामनगर ग्राम सभा प्रधान संजय गौतम के साथ काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!