Welcome to SNS TV   Click to listen highlighted text! Welcome to SNS TV
मध्य प्रदेश

रमजान का महीने में सिंगोडी जामा मस्जिद के सामने देखने को मिला भाई चारे का सद्भाव

सिंगोड़ी से जिब्राइल अंसारी, 8085273362,,

सिंगोडी जामा मस्जिद के सामने भाई चारे और सद्भाव की ऐसी सुंदर मिसाल देखने को मिल रही है। रमजान का महीना वैसे भी धैर्य और सेवा का प्रतीक है, और जब पूरा समाज एक साथ दस्तरखान पर बैठता है, तो यह एकता का संदेश देता है ​ जमा मस्जिद के सामने सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, महीने भर चलता है विशाल इफ्तार आयोजन ​नगर की ऐतिहासिक जमा मस्जिद के सामने इन दिनों गंगा-जमुनी तहजीब का एक अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। यहाँ रमजान के पवित्र महीने के अवसर पर एक माह तक चलने वाले विशाल रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन पूरे रमजान माह के दौरान प्रतिदिन चलता है। ​सर्वधर्म सद्भाव: इस रोजा इफ्तार की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें केवल मुस्लिम समुदाय ही नहीं, बल्कि सभी समुदायों के लोग बड़े उत्साह के साथ शामिल होते हैं। ​एक दस्तरखान, एक संदेश समाज के सभी वर्ग के लोग एक ही दस्तरखान पर बैठकर रोजा इफ्तार करते हैं, जो आपसी प्रेम और भाईचारे को दर्शाता है ​”इस तरह के आयोजन समाज में वर्षों से चली आ रही एकता की परंपरा को और मजबूत करता हैं। एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार करना सिंगोडी की साझा संस्कृति का प्रतीक, रोजा इफ्तार में शामिल हुए, ग्राम सरपंच कपिल ठाकुर, वर्तमान जनपद सदस्य योगेश यादव,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष कैलाश साहू, जामा मस्जिद के सदर जनाब शाहिद अंसारी, ग्राम पटवारी राजेश चौरसिया जी, इलमन मिस्किनी, मोहित साहू,पत्रकार जाहिद मंसूरी, मुकेश साहू, आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुई है,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!